बरेली, मई 25 -- राजेंद्रनगर में पैथोलॉजी लैब में संचालक का शव जमीन पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण ब्रेन हैमरेज बताते हुए बिसरा सुरक्षित किया गया है। प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी 42 वर्षीय देवेंद्र जोशी आईवीआरआई गेट के सामने पैथोलॉजी लैब संचालित करते थे। उनके भाई दिनेश जोशी ने बताया कि देवेंद्र रोजाना सुबह घर से खाना लेकर लैब जाते थे और शाम करीब छह बजे लौटते थे। शनिवार देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो उन लोगों को चिंता हुई। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने देवेंद्र का टिफिन टेबल पर खुला पड़ा देखा। वे लोग पहुंचे तो देवेंद्र दुकान के अंदर जमीन पर पड़े थे। यह भी पढ़ें- पैथोलॉजी लैब में मिला संचालक का शव सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने अनहोनी की आशं...