पैथोलॉजी की सेवाओं को बेहतर बनाएगा बीपीएचयू
सिद्धार्थ, जून 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पैथोलॉजी की जांच सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 11 ब्लॉकों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनाएगा। यह यूनिट बन जाने से लगभग 80 प्रकार की जांच की सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। इस सेवाओं के शुरू होने से पहले भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने जिला पंचायत को नामित किया है। विभाग को धन मिल जाने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।दरअसल, कोविड के समय शासन ने हर ब्लॉकों में बीपीएचयू बनाने का निर्णय लिया था। उस वक्त जनपद के तीन ब्लॉकों में पहल कर बीपीएचयू का निर्माण कर सेवाएं प्रारंभ कराई गई थी। वर्तमान समय में शासन की मंशा है कि हर ब्लॉक में बीपीएचयू बनें, ताकि एक ही समय में एक ही जगह पर गंभीर जांच हो सके और मरीजों-तीमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.