गोंडा, अप्रैल 4 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में संचालित पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटरों की अनियमितताओं पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब सख्त रुख अख्तियार किया है। महकमें ने एक जांच अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत तीन-तीन सदस्यीय दो टीमों का गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार से जिले भर में जांच अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी। हालांकि अभी टीम के सदस्यों के नाम गोपनीय रखे गए हैं। हाल ही में अवैध रूप से चल रहे पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटरों के कारनामें सामने आए हैं। उनके कारनामों की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय तक भी पहुंची। जिसके बाद अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बताया जाता है कि टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटरों का स्थलीय निरीक्षण करें और वहां उपलब्ध सुविधाओं,...