पैथोलॉजी और फार्मेसी को एबीडीएम से जोड़ने की कवायद तेज
धनबाद, मई 27 -- धनबाद, प्रमख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। अस्पताल के पैथोलॉजी और फार्मेसी विभाग को जल्द ही एबीडीएम (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) से जोड़ा जाएगा। मंगलवार को अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने दोनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एबीडीएम की प्रतिनिधि ऋषिका सिन्हा के सहयोग से दोनों विभागों को शीघ्र डिजिटल किया जाए। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीजों को जांच रिपोर्ट और दवा संबंधी जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को लंबी कतारों और कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।डिजिटल सिस्टम लागू होने से मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और डॉक्टरों को इलाज में सुविधा होगी। साथ ही दवा वितर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.