पैथोलॉजी ऑफिस से लाखों की चोरी, आरोपित कैमरे में कैद
आगरा, मई 27 -- एकता के रश्मि विहार कालोनी में चोरों ने पैथोलॉजी ऑफिस से लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपितों की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई है। सूर्यकांत निवासी राकेश नगर एकता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 26 मई की रात एक से दो बजे के बीच दो संदिग्ध युवक ऑफिस में दाखिल हुए। आरोपितों ने मुख्य द्वार समेत अन्य दरवाजों के ताले और कुंडियां काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद ऑफिस की अलमारी में रखी लगभग छह से सात लाख रुपये की नगदी, दो सोने की अंगूठियां और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जरूरी साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.