पैथोलॉजी, ईसीजी और एक्सरे जांच की नि:शुल्क सुविधा
रांची, मई 12 -- रांची। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए वर्षभर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू किया है। इसका शुभारंभ केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने किया था। झारखंड में ईएसआईसी मॉडल अस्पताल नामकुम और आदित्यपुर अस्पताल में पैथोलॉजी, ईसीजी, एक्स-रे और बीपी जांच की सुविधा दी जा रही है। बीमा आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नामकुम अस्पताल का निरीक्षण कर अधिक श्रमिकों को जोड़ने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उद्योग जगत ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया। ईएसआईसी ने नियोक्ताओं से श्रमिकों को जांच के लिए अस्पताल भेजने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.