पैथालाजी रजिस्ट्रेशन का सर्वर धीमा चलने से परेशान रहे मरीज
देवरिया, जुलाई 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ उमड़ी। बुधवार को साढ़े तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। पर्ची काउंटर, ओपीडी से लेकर जांच व दवा के लिए मरीजों व तीमारदारों की लाइन रही। पैथालाजी रजिस्ट्रेशन का सर्वर धीमा चलने से कार्य प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में बुखार, सर्दी, खांसी, पेट दर्द, नस, जोड़ों के दर्द, कान, श्वास, त्वचा व आंख रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में लंबी कतार रही। बाल रोग में अधिक मरीज रहे। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धुक्का-मुक्की हुई, वहीं कुछ जगह नोकझोंक हुई। दवा के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। डेढ़ से दो घंटे प्रतीक्षा करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई.
कई विभागों में मरीजों की संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.