हापुड़, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी एक व्यक्ति ने पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर अपने छोटे भाई और साथियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उस पर हमला किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी तफसीर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गाजियाबाद के कस्बा डासना में उसके दादा की संपत्ति है, जिस पर उनके छोटे भाई तौकीर ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस संबंध में उसने गाजियाबाद न्यायालय में मुकदमा दायर कर रखा है, जो एडीएम सिटी की अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी बात को लेकर तौकीर उससे रंजिश रखने लगा और लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़ित का आ...