पैतृक संपत्ति विवाद में मौत, गैर इरादतन हत्या में आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 7 -- बड़हलगंज। बड़हलगंज पुलिस ने पैतृक संपत्ति के विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को बैरियाखास गांव में पैतृक हिस्से के विवाद को लेकर कमलेश निषाद ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से वादिनी के पति की पिटाई कर दी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले को धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) में तरमीम कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी कमलेश निषाद निवासी बैरियाखास को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.