पैतृक संपत्ति विवाद में बहनों पर मारपीट का आरोप, थाने में तहरीर
उन्नाव, जून 10 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के यदुनंदनखेड़ा सरसों गांव की रहने वाली सुशीला देवी पत्नी रामबख्श ने अपनी बहनों और भांजे पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। सुशीला देवी के अनुसार पांच जून की शाम उनकी बहन उषा पत्नी सोहनलाल, बेबी पत्नी रामप्रसाद, सीमा पत्नी बच्चू तथा अर्चना का पुत्र अरुण लाठी लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके पति रामबख्श के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि विवाद पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर चल रहा है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.