पैतृक संपत्ति विवाद में पूर्व मंत्री स्व. ओपी लाल के पुत्र ने लगाया आरोप
धनबाद, मई 16 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बाघमारा के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. ओम प्रकाश लाल के बड़े पुत्र सुनील कुमार लाल ने अपने छोटे भाई अशोक कुमार श्रीवास्तव उर्फ अशोक लाल पर पैतृक संपत्ति हड़पने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सुनील कुमार लाल अपनी पत्नी शकुंतला श्रीवास्तव के साथ चिटाही स्थित आवास पर धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से मिलकर मदद की गुहार लगाने पहुंचे।
आरोप और शिकायत इस दौरान प्रेस वार्ता में सुनील लाल ने कहा कि उनके छोटे भाई ने पैतृक संपत्ति पर गलत तरीके से कब्जा कर रखा है। हिस्सा मांगने पर गाली-गलौज व मारपीट की जाती है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला आने के बावजूद उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है। सुनील लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.