बरेली, फरवरी 9 -- बरेली। बारादरी के पुराना आरटीओ आफिस के पास पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में महिला ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसका आरोप है कि देवर होमगार्ड है और उसके परिवार को परेशान कर रहा है। उसकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। उसने अश्लील हरकतें की और जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाने में शिकायती पत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर देवर, उसकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.