पैतृक संपत्ति को लेकर अधिवक्ता को धमकी
धनबाद, सितम्बर 7 -- नावागढ़ निवासी सह अधिवक्ता पंकज कुमार लाला ने अपने रिश्तेदार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मधुबन थाना में लिखित शिकायत देते हुए कारवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए आवेदन में अधिवक्ता ने बताया कि रविवार की सुबह 11:18 बजे उनके मोबाइल पर अरविन्द लाला ने फोन कर धमकी दी। आरोप है कि अरविन्द लाला ने फोन पर कहा कि पैतृक जमीन में तुम्हारा कोई हिस्सा नहीं है। ज्यादा उलझोगे तो नावागढ़ तुम्हारे घर में आकर काट देंगे और बुरे परिणाम भुगतने होंगे। अधिवक्ता ने बताया कि इस धमकी से वे और उनका परिवार काफी भयभीत है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कुंजा ग्रांट में युवक से लाठी-डंडे से मारपीट उन्होंने पुलिस से सनहा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.