रुद्रपुर, मार्च 31 -- किच्छा। पैतृक संपत्ति के विवाद में भाई ने भाई ऊपर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शैलेंद्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम लालपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पैतृक संपत्ति को लेकर उसका सगा भाई सुवेग सिंह उससे विवाद करता रहता है। सुवेग सिंह उसे मारकर उसकी पैतृक संपत्ति घर को हड़‌पना चाहता है। शैलेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि छह मार्च को सुवेग सिंह कार पर सवार होकर और उसे गोली मारने की नीयत से उसके ऊपर लाईसेंसी बंदूक तान दी। शैलेंद्र सिंह ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। सुवेग सिंह ने शैलेंद्र को जान से मारकर उसके घर पर कब्जा करने की धमकी दी। शैलेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सुवेग सिंह पूर्व में कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। शैलेंद्र सि...