बदायूं, अप्रैल 8 -- बिनावर क्षेत्र के गांव उसहैत के रहने वाले नसरूद्दीन ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध निर्माण कराए जाने के विरोध में मालवीय आवास गृह पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी करीब 40 वर्ष पुरानी निजी भूमि पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है, जिससे वह काफी समय से परेशान है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी उसे कोई राहत नहीं मिली। नसरूद्दीन ने बताया कि उसने चार फरवरी को भी प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद भी संबंधित लोग उसकी जमीन पर निर्माण कार्य कराते रहे। पीड़ित का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है।नसरूद्दीन ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे ही परेशान किया गया और पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई। लगातार अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.