देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुतरुवाडीह गांव में पैतृक जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में अनुप प्रसाद यादव ने थाना में आवेदन देकर बड़े भाई सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-ग्लौज और रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि वह तीन भाई है। बड़े भाई गुडसन प्रसाद यादव, स्व. भरत प्रसाद यादव और वह है। स्व. भरत प्रसाद यादव की संतान नहीं थी। आरोप है कि बड़े भाई गुडसन प्रसाद यादव ने पोती चंदा कुमारी को फर्जी तरीके से स्व. भरत प्रसाद यादव की दत्तक संतान दिखाकर पैतृक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है। आरोप लगाया है कि जमीन से जुड़े कागजात तैयार करने के दौरान जीवित मां को मृत दिखाकर गलत दस्तावेज बना लिए गए हैं। जमीन के हिस्से को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.