पैतृक जमीन विवाद में तीन पर केस
बलरामपुर, जुलाई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर तीन सगे चाचाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गनवरिया बुजुर्ग निवासी 14 वर्षीय रोली वर्मा ने आरोप लगाया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद उसका और उसकी बहन का पैतृक जमीन में हिस्सा होने के बावजूद चाचाओं ने पूरी भूमि पर कब्जा कर लिया। ग्राम गनवरिया बुजुर्ग परगना सादुल्लाहनगर तहसील उतरौला निवासी 14 वर्षीय रोली वर्मा ने अपने चाचा राम सूरत, बलराम व जयराम पुत्रगण स्वर्गीय मक्कू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। रोली ने बताया कि उनकी मां गीता देवी का वर्ष 2019 और पिता सियाराम का जून 2022 में निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- अनाथ बहनों की पैतृक जमीन हड़पने के आरोप में तीन सगे चाचाओं पर मुकदमा दर्ज माता-पिता की मौत के बाद रोली व उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.