प्रयागराज, मार्च 18 -- पैतृक जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर सलोरी निवासी प्रतिभा शुक्ला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने कर्नलगंज थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रतिभा की तहरीर के मुताबिक पड़ोस के मनी शुक्ला उनकी पैतृक जमीन पर जबरन निर्माण करा रहा था। इसका विरोध करते हुए वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। इस पर मनी शुक्ला ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर घर में घुसकर लात-घूंसों से पीटा। लोहे की रॉड से पैर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...