प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- कुंडा। बिहार के मंडलभासौं बाजार निवासी नन्द कुमार गुप्ता फतेहपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंधक है। उनके बेटे विवेक कुमार गुप्ता का चयन बीते दिनों उप निबंधक पद पर हुआ। शुक्रवार को उप निबंधक बने विवेक कुमार अपने पैतृक गांव मंडलभासौं बाजार पहुंचे तो श्रीकान्य कुब्ज भोजवाल संघ अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की अगुवाई में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। पूर्व प्रधान गणेश बहादुर सिंह, देवी शंकर मिश्र, डॉ. बांकेलाल चौरसिया, पन्नालाल, विनय, अनुज विश्वास, संतोष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.