मेरठ, मार्च 28 -- शुक्रवार देरशाम पैठ से सब्जी लेकर घर लौट रही महिला को सांड ने उठाकर पटक दिया, जिससे उसका सींग महिला के पेट में जा घुसा। महिला को गंभीर हालत में मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर की जे ब्लॉक कॉलोनी निवासी प्रवीण राजा और उसकी पत्नी ब्रिजेश (41) बाइक से सब्जी लेने के लिए पैठ गए थे। ब्रिजेश पैठ में सब्जी लेने चली गई, जबकि प्रवीण बाइक के पास ही खड़े रहे। जैसे ही ब्रिजेश सब्जी का थैला लेकर बाइक की ओर आ रही थी। तभी किसी ने सांड को डंडी मार दी,, जिससे सांड भड़क गया और बाजार में ही दौड़ लगा दी। इसी बीच ब्रिजेश उसकी चपेट में आ गई। सांड से उसे उठाकर पटक दिया, जिससे उसका सींग महिला के पेट में घुस गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। महिला को घायलावस्था में पति ने मेरठ के लोकप्रिय अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.