पूर्णिया, मार्च 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पैट 24 और पैट 25 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 16 मार्च तक पूर्णिया विश्वविद्यालय ने विस्तारित कर दी है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि विस्तारित किए जाने के बाद अब 16 मार्च से विश्वविद्यालय पैट 24 और पैट 25 के ऑनलाइन आवेदनों की स्कूटनी शुरू करेगा। अभ्यर्थियों के आवेदनों की स्कूटनी के उपरांत विश्वविद्यालय पैट 24 और पैट 25 के एंट्रेंस एग्जाम की तिथि निर्धारित करेगा। पैट 24 में पूर्णिया विश्वविद्यालय म्यूजिक और ज्योग्राफी विषय में एडमिशन नहीं लेगा। वहीं पैट 25 में मैथिली विषय में शिक्षक नहीं रहने के चलते नहीं नामांकन नहीं लिया ज...