पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में शोध और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024 और 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समर्थ पोर्टल के माध्यम से एक पारदर्शी और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप देश भर से भी बड़ी संख्या में शोधार्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने दोनों सत्रों 2024 और 2025 के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या पर अत्यंत हर्ष और संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक साख और शोध के प्रति छात्रों के बढ़ते रुझान का सकारात्मक संकेत माना है। प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से ...