पैट-2024 के लिए 26 मई से करें ऑनलाइन आवेदन
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर। टीएमबीयू ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2024 के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे के अनुसार, छात्र 26 मई से 10 जून तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 11 से 16 जून तक 500 रुपये लेट फाइन के साथ फॉर्म भरा जा सकेगा। विवि ने 31 विषयों में कुल 638 रिक्तियां जारी की हैं, जिनमें सर्वाधिक केमिस्ट्री (63) और अर्थशास्त्र (53) में हैं। आवेदन के लिए पीजी में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (एसटी, एससी, ओबीसी व दिव्यांगों को 5 प्रतिशत की छूट) अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये और आरक्षित व दिव्यांग वर्ग के लिए 1000 रुपये निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.