पूर्णिया, अगस्त 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पैट 2024 और पैट 2025 को पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा निरस्त कर दिया गया है और 25 वीं विद्वत परिषद की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा पैट 2024 और पैट 2025 के अभ्याथियों का आवेदन शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पैट 2024 और पैट 2025 के आवेदन शुल्क वापसी के लिए 17 अगस्त तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क वापसी के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय ने गूगल फॉर्म जारी किया है। गूगल फॉर्म पर गलत जानकारी अंकित करने पर नहीं वापस पैट आवेदन शुल्क की राशि नहीं मिलेगी। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने नोटिस जारी कर दिया है。

परीक्षा का आयोजन -ऑनलाइन आवेदन के ...