मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023-24 में धांधली का आरोप लगाते हुए गुरुवार को छात्र नेता डॉ. चंदन यादव ने कहा कि पैट 2023-24 की मेधा सूची में रोस्टर नियमावली की अवहेलना की गई है। पीजी के गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों की मेरिट लिस्ट भी गलत तरीके से बनायी गई है। इसके विरोध के बाद कुलपति ने कहा था कि मामले की जांच कराकर एक सप्ताह में ठोस निर्णय लेंगे, लेकिन चार हफ्ते बाद भी कुछ नहीं किया गया। हमलोगों ने लोकभवन को बिंदुवार जांच के लिए लिखकर दिया है। हमलोग 20 जून को एलएस कॉलेज गेट से कुलपति आवास तक मशाल जुलूस निकालकर न्याय के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...