मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर। पैट 2023-24 के फाइनल रिजल्ट को लेकर बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों के नेता बीआरएबीयू के प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी से मिले। छात्र नेताओं ने बताया कि पैट 2023-24 को लेकर आंदोलन हुआ था। इसके बाद भी फाइनल मेरिट लिस्ट अब तक जारी नहीं की गई है। प्रॉक्टर ने कहा कि एक से दो दिन में फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी। मौके पर छात्र लोजपा (रा) के प्रदेश प्रधान महासचिव गोल्डन सिंह, छात्र नेता चंदन यादव, बिहार छात्र संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष तैयब खान, चंदन पासवान, अभिषेक कुशवाहा, रमन, गुलशन राजा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...