पैट रिजल्ट के विरोध में 9 से अनशन करेगा छात्र
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पैट के संशोधित रिजल्ट के विरोध में भूगोल के छात्र अविनाश ने नौ जुलाई से आमरण अनशन करने का फैसला लिया है। इसकी सूचना उसने बीआरएबीयू के कुलसचिव और कमिश्नर को दी है।छात्र का कहना है कि विवि प्रशासन ने पैट 2023-24 में त्रुटिपूर्ण रिजल्ट जारी किया है। आरोप लगाया कि भूगोल विषय में पीएचडी रेगुलेशन के विरुद्ध साक्षात्कार किया गया। डीन की अनुपस्थिति में सामाजिक विज्ञान संकाय के विषयों में साक्षात्कार लिया गया। इसी के विरोध में वह आमरण अनशन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.