मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) के फाइनल रिजल्ट के लिए गुरुवार को छात्र नेताओं ने पैट के नोडल अफसर प्रो. टीके डे से मुलाकात की। इस दौरान छात्र नेता चंदन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक पैट 2023-24 की मेरिट लिस्ट प्रकाशित नहीं की है। इससे छात्रों में काफी असंतोष है। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन मेरिट लिस्ट के साथ छात्रों को साक्षात्कार में मिले अंक को भी प्रकाशित करे। यह भी पढ़ें- पैट रिजल्ट के लिए नोडल अफसर से मिले छात्र नेता यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू में छात्रों का नहीं है रैंकिंग सर्टिफिकेट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...