पैट रिजल्ट के खिलाफ लोकभवन में ज्ञापन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पैट 2023-24 के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए संयुक्त छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के सचिव दीपक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन के डॉ. चंदन यादव ने ज्ञापन में पैट रिजल्ट में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने सचिव से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। इससे पहले संगठन ने उच्च शिक्षा सचिव को भी ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपनेवालों में छात्र लोजपा के विवि अध्यक्ष चंदन पासवान, अभिषेक कुशवाहा, अविनाश कुमार, सोनू कुमार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता के विरोध में निकाला मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.