पैट में दो सवाल गलत होने पर कमिश्नर से मिले छात्र
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पैट 2023-24 में आए दो गलत सवालों पर अब तक विवि प्रशासन की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिए जाने पर कई छात्रों ने कमिश्नर से शिकायत की है। छात्रों ने इस बारे में एक आवेदन भी सौंपा है। छात्रों का कहना है कि दो सवाल गलत होने से कई विभागों के 50 से अधिक छात्रों का रिजल्ट फंस गया है। विवि के पास कई बार आवेदन देने के बाद भी इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हद तो यह है कि रिजल्ट सुधार किये बिना विवि ने पैट 2023-24 के छात्रों के इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। छात्रों ने आयुक्त इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि हमलोगों ने इस मामले में विवि के शिकायत निवारण पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.