पैट को लेकर छात्रों ने कमिश्नर को दिया आवेदन
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) में धांधली के आरोप को लेकर संयुक्त छात्र संगठन ने मंगलवार को कमिश्नर को आवेदन दिया। छात्रों ने कहा कि पीएचडी में रेगुलेशन पॉलिसी की अवेलहना कर साक्षात्कार लिया गया। इतिहास और भूगोल विभाग के गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को साक्षात्कार में कम अंक देकर साजिशन मेरिट लिस्ट से बाहर कर दिया गया। 100 प्वाइंट रोस्टर का अनुपालन नहीं किया गया। नामांकन के लिए जारी विज्ञप्ति में दी गई सीटों के अनुसार मेधा सूची जारी नहीं की गई। छात्रों ने इस मामले की जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- पैट को लेकर छात्रों ने कमिश्नर को दिया आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.