मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीएचडी में दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल खोलने के विरोध में छात्र राजद नेता चंदन यादव ने गुरुवार से विवि परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। छात्र नेता का कहना है कि विवि प्रशासन ने पीएचडी में बैक डोर से इंट्री के लिए वर्ष 2025 में नेट की परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए पोर्टल खोला है। अगर विवि को पैट 2023-24 में वर्ष 2025 में नेट पास करने वाले छात्रों का दाखिला लेना है तो वह पैट 2025 के लिए फ्रेश पोर्टल खोले और छात्रों का आवेदन ले।पैट में दोबारा पोर्टल खोलने का विरोध छात्र राजद के अलावा छात्र लोजपा भी कर रही है। छात्र लोजपा के नेता गोल्डेन सिंह ने विवि की रिसर्च की समन्वयक प्रो. संगीता सिन्हा से मुलाकात की और इस आदेश को वापस लेने को कहा। उन्होंने छात्र राजद नेता के आमरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.