पैट के नोडल बनाये गए प्रो. नवेदुल हक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पैट का नोडल प्रो. नवेदुल हक को बनाया गया है। शिक्षक दिवस समारोह के दौरान कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने इसकी घोषणा की। प्रो. नवेदुल आईक्यूएसी के निदेशक भी हैं। उन्होंने बताया कि पैट 2025 की प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो जाएगी। विभागों को निर्देश दिया गया है कि सात सितंबर तक वे अपने यहां से पीएचडी की सीट भेज दें। सीट आने के बाद पैट में आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। अप्रैल महीने में कुछ छात्रों ने पैट 2025 के लिए पोर्टल पर आवेदन किया था। सूत्रों के मुताबिक पैट 2025 में जूलॉजी विभाग में एक भी सीट नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.