पैट के खिलाफ लोकभवन में शिकायत
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता पैट 2023-24 के मेधा सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए गुरुवार को संयुक्त छात्र संगठन ने लोकभवन में पूरे दस्तावेज के साथ शिकायत की। इसकी जानकरी छात्र नेता चंदन यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अगर इस पूरे मामले की जांच कर इतिहास और भूगोल में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले छात्रों के साथ न्याय नहीं किया गया तो सभी छात्र संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। दो दिन पहले भी दोनों छात्रों ने कुलपति से मुलाकात कर जल्द इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.