मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) सत्र 2023-24 में दूसरे पेपर के सवालों का मूल्यांकन नहीं करने की आई शिकायतों पर विवि प्रशासन ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। इसमें सभी संकाय अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष को शामिल किया गया है। इसकी जानकारी सीसीडीसी व पैट के नोडल अफसर प्रो. टीक डे ने गुरुवार को दी। यह भी पढ़ें- डीडीयू में निरस्त बीए एलएलबी परीक्षा के लिए तैयार होगा दूसरा सेटजांच की प्रक्रिया उन्होंने बताया कि संबंधित डीन और विभागाध्यक्ष कॉपियों को देखेंगे और जहां गलती होगी उसे दुरुस्त करेंगे। इसके अलावा पैट के प्रथम पेपर में भी दो सवालों के गलत पूछे जाने की शिकायत पर भी विवि प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में प्रश्नपत्र सेट करने वाले को ईमेल किया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.