पैट कमिंस 'सैंडपेपर कांड' पर चुप्पी तोड़ने को हुए तैयार, किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- उस्मान ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी ने ऑस्ट्रेलिया के पुराने 'सैंडपेपर कांड' के जख्मों को फिर कुरेदा है। 2018 में हुई इस घटना ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर खूब धब्बे लगाए थे। उस समय के कप्तान स्टीव स्मिथ से लेकर सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को बैन भी झेलना पड़ा था। हालांकि अब ख्वाजा ने खुलासा किया है कि इस कांड में ये तीन खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पूरी टीम शामिल थी। ख्वाजा के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। डेविड वॉर्नर से लेकर कई ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर इस पर अपना बयान दे चुके हैं। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने भी चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है। पैट कमिंस भी उस 2018 साउथ अफ्रीका दौरे का हिस्सा थे, जब यह सैंडपेपर कांड हुआ था। यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की वनडे टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.