नई दिल्ली, मार्च 26 -- सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी खबर है। बैक इंजरी से जूझ रहे उसके नियमति कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अपनी रिकवरी को लेकर अपडेट जारी किया है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहने अपनी एक तस्वीर डाली है और लिखा है कि वापस आना अच्छा है। एक दिन पहले बुधवार को पैट कमिंस ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि उन्होंने नेट में गेंदबाजी फिर शुरू कर दी है और रिहैब प्लान के तहत धीरे-धीरे अपना वर्कलोड बढ़ा रहे हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक कमिंस ने कहा था, 'मैं अब भी बैक इंजरी से उबर रहा हूं लेकिन यह अब ठीक है। मैं नेट में बोलिंग करने लगा हूं।' यह भी पढ़ें- ये पार्टियों, लड़कियों, पैसे और रील में भटके हैं; अब किस पर भड़क गए योगराज सिंह? ऑस्ट्रेलियाई दिग्ग...