नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 रनों का टारगेट चेज करने के बाद एक बड़ा बयान दिया है। सबसे पहले तो उन्होंने यह कहा है कि जिस तरह की बैटिंग लाइनअप उनके पास है, उससे कोई भी लक्ष्य हासिल करने में उन्हें आसानी होती है। दूसरी बात यह पैट कमिंस ने कही है कि वह अपने बल्लेबाजों से डरे हुए हैं। हालांकि, खुशी इस बात की है कि उन्हें उनके खिलाफ आईपीएल में बॉलिंग नहीं करनी पड़ती। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि पहले 200 का टारगेट चेज करना मुश्किल होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पैट कमिंस ने पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे हमेशा लगता था कि शुरुआत करना मुश्किल होगा, लेकिन हमारी बैटिंग लाइनअप और ज़ाहिर है कि बहुत अच्छी पिच को देखते हुए, मुझे पक्का लगा कि यह हमारी नज़र में है। कुछ चीज़ें...