नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- आईपीएल 2026 में ईशान किशन की अगुआई में सनराइजर्स हैदराबाद शानदार प्रदर्शन कर रही है। नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से शुरुआती मैचों में नहीं खेले और उनकी गैरमौजूदगी में ईशान टीम की कमान संभाल रहे थे। अब कमिंस चोट से उबर गए हैं। इस बीच हरभजन सिंह और टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ जैसे दिग्गजों ने ईशान की कप्तानी का समर्थन किया है।दोनों ने कहा है कि पैट कमिंस की वापसी के बाद भी ईशान किशन को ही सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करनी चाहिए।पीठ की चोट की वजह से पैट कमिंस शुरुआती मैचों से रहे बाहर कमिंस अपनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे और उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहना पड़ा था। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार क...