नई दिल्ली, मार्च 24 -- सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस आज यानी मंगलवार 24 मार्च को भारत पहुंच जाएंगे। वे बेंगलुरु में लैंड करेंगे। हालांकि, आईपीएल 2026 के पहले कुछ मैचों में उनके खेलने की संभावना नहीं है। यही कारण है कि बुधवार 25 मार्च को मुंबई में आयोजित होने वाले कैप्टंस मीट में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के तौर पर ईशान किशन पहुंचेंगे। ईशान किशन को पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कुछ मैचों के लिए एसआरएच का कप्तान घोषित किया गया है। पैट कमिंस चोट की वजह से आईपीएल 2026 के पहले दो से तीन मैचों को मिस करने वाले हैं। इन मैचों के लिए एसआरएच ने ईशान किशन को कप्तान और अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया है। कमिंस एशेज सीरीज से पहले चोटिल थे, लेकिन एक मैच में खेले थे और इसके बाद फिर से टीम से बाहर हो गए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.