मुजफ्फरपुर, जून 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पैट 2023-24 की मेधा सूची में अनियमितता का आरोप छात्रों ने लगाया है। शनिवार को छात्रों ने इसके विरोध में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस एलएस कॉलेज से निकला, जो कुलपति आवास तक गया। संयुक्त छात्र संगठन ने नामांकन प्रक्रिया पर रोक की मांग की है।

अनियमितताओं की शिकायत छात्र नेताओं ने कहा कि मेधा सूची जारी होने से पहले ही उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से आवेदन कर साक्षात्कार के अंक सार्वजनिक करने की मांग की थी। परिणाम के प्रकाशन के बाद मेधा सूची में कई अनियमितताएं सामने आईं। इतिहास के टॉपर अभिषेक और भूगोल विषय के टॉपर अविनाश को साजिशन मेधा सूची से बाहर कर दिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया मानक के अनुरूप नहीं आयोजित की गई। साक्षात्कार के दौरान डीन की उपस्थिति अनिवार्य होती है, लेकिन वह मौजूद नहीं थे।...