मुजफ्फरपुर, मई 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पैट 2023-24 की कॉपी जांच में फिर गड़बड़ी सामने आई है। जिले के चंदन कुमार नामक छात्र की कॉपी में आंबेडकर पर आए एक सवाल पर छात्र को मिले अंक को परीक्षक ने कुल अंक में जोड़ा ही नहीं। कुल अंक में एक सवाल के अंक को नहीं जोड़ने से छात्र पैट की लिखित परीक्षा पास नहीं कर सका। छात्र चंदन ने बताया कि उसने सूचना के अधिकार के तहत अपनी पैट की कॉपी निकलवाई। पेपर-2 में उसकी कॉपी में यह गड़बड़ी दिखी। यही नहीं, परीक्षक ने कॉपी की मार्क्स फोलियो पर उसे 26 अंक दिए हैं और शब्दों में 27 अंक लिखा है। छात्र ने बताया कि बीआरएबीयू के पैट के तीन दिन बाद उसने पटना विवि की पैट दी। उसमें वह पास कर गया, जबकि अपने ही विवि में उसकी कॉपी की जांच में लापरवाही बरती गई। मामला सामने आने के बाद छात्र लोजपा के गोल्डेन सिंह ने क...