रुद्रपुर, मई 15 -- खटीमा, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल ,डीजल और गैस के सीमित उपयोग और बचत की अपील का असर अब धरातल पर उतरने लगा है। अब सरकारी कार्यालय में भी गाड़ियों के कम प्रयोग के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को खटीमा के कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले अधिवक्ताओं, वादियों के साथ आने वाले लोगों और न्यायालय से संबंधित सभी लोगों के वहां को कोर्ट परिसर के बाहर वाहन रोक दिए हुए। जिससे अंदर प्रवेश के लिए आ रहे वाहन का ईंधन बचे। अधिवक्ताओं ने कहा कि थोड़ी थोड़ी बचत में सभी का योगदान होने से देश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में हफ्ते में दो दिन होगी वर्चुअल सुनवाई, WFH पर भी आदेश; PM मोदी की अपील का असर इधर जल्द ही अन्य सरकारी विभागों में ये पहल शुरू होने की संभावना है। अधिवक्ता अव...