देवरिया, मार्च 15 -- महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। औड़िहार से भटनी रेल खंड के बीच हो रहे पैच डबलिंग और नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते 25 मार्च तक कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कई ट्रेनों का रुट बदल दिया गया है। ट्रेनों के संचलन प्रभावित होने के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बहुत से लोग स्टेशन जाकर अपने गन्तव्य तक नहीं पहुंच पाए और स्टेशन से ही बैरंग वापस लौट गए। वहीं सलेमपुर से बरहज जाने वाली बरहज ट्रेन का संचलन भी ठप कर दिया गया है। इस ट्रेन के निरस्त होने के चलते सलेमपुर व बरहज बाजार पर भी असर दिखने लगा है। भटनी-औड़िहार रेल खंड के बीच पिवकोल से लार रोड के बीच ब्लाक लेकर पैच डबलिंग व नान इंटरलाकिंग कार्य हो रहा है। यह कार्य 25 मार्च तक होना है। 25 मार्च के लिए ब्लाक लिया गया है। लगातार हो रहे रेल कार्य के चलते भटनी-सलेमपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.