आरा, मार्च 30 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में गोलीकांड को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। गोली से घायल अमित कुमार के फर्दबयान के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें गांव के ही सात लोगों को नामजद किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्क है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है और न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद को लेकर पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों के बीच टकराव हो चुका है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले थे। इसमें कई लोग आंशिक रूप से चोटिल हुए थे। 28 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर गाली-गलौज को लेकर भी दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.