पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित अभद्र टिप्पणी की निंदा, कार्रवाई की मांग
औरैया, जून 30 -- अस्ताना आलिया समदिया फफूंद शरीफ के सज्जादानशीन सैयद मोहम्मद अख्तर मियां चिश्ती ने भाजपा नेता नाजिया इलाही खान द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब और इस्लाम धर्म पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। सैयद मोहम्मद अख्तर मियां चिश्ती ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब पूरी मानवता के लिए अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश लेकर आए थे। उनके संबंध में किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि देश का कानून सभी धर्मों, धार्मिक ग्रंथों, महापुरुषों और संतों के सम्मान की बात करता है तथा किसी भी धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक टिप्पणी को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.