नई दिल्ली, जुलाई 14 -- पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए 2022 में दर्ज मामले में विधायक टी. राजा सिंह को हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को बरी कर दिया। एमपी/एमएलए की विशेष अदालत ने राजा सिंह को बरी कर दिया है। उन्हें पीडी एक्ट के तहत गिरफ्तार करके दो महीने से ज्यादा समय तक जेल में रखा गया था। विधायक अपने बयानों के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने पिछले साल भाजपा का दामन छोड़ दिया। पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी करने पर विधायक पर मामला दर्ज किया गया था। उनके बयानों से जनता में गुस्सा फैल गया था। राजा सिंह के वकील के. करुणा सागर ने बताया कि कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों को बिना किसी शक के साबित करने में नाकाम रहा और विधायक को बरी कर दिया। गोशामहल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा ...