गोरखपुर, सितम्बर 8 -- गोरखपुर। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार के मैदान में पांचवीं मोहसिन-ए-आजम कांफ्रेंस का आयोजन अकीदत और एहतराम के माहौल में किया गया। कांफ्रेंस में बाराबंकी के शिक्षक एवं लेखक मुफ्ती रईस अख्तर मिस्बाही को दीनी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'सब्जपोश अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें फूलों के साथ सम्मान पत्र और शील्ड पेश की गई। कार्यक्रम में सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 में सहयोग करने वाले बच्चों को भी मेडल, शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कांफ्रेंस के मुख्य वक्ता तहरीक उलमा-ए-हिंद राजस्थान के चेयरमैन डॉ. मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी हमें यह संदेश देती है कि मुश्किल हालात में भी इंसान अपने उद्देश्य से पीछे न हटे। आपने ...