समस्तीपुर, नवम्बर 17 -- सिंघिया। प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र में पैक्सों द्वारा धान खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसान मजबूर होकर बिचौलिए के हाथ औने-पौने में दाम में धान बेच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार किसान 1600 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल धान बेच रहे हैं। जबकि सरकार ने पैक्स को 2369 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद की मंजूरी दी है। लेकिन प्रखंड के सभी 17 पैक्स व एक व्यापार मंडल धान की खरीद में रूचि नहीं ले रहे हैं। पैक्स में धान खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। इस समय किसानों को रबी की बुआई के लिए खाद बीज के लिये रुपये की जरूरत है। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की बात तो की जाती है लेकिन यह धरातल पर नहीं उतर पाती है। धनहो गांव के किसान मोहन पासवान, दिलीप पासवान, मिल्की गांव के राकेश सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.