हजारीबाग, अप्रैल 25 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। धान अधिप्राप्ति अवधि विस्तार करने के लिए खाद आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पैक्स संघ के सदस्यों ने मुलाकात की। चंदौल पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर अंसारी ने कहा की झारखंड सरकार वर्ष 2026 में अपने लक्ष्य को अभी तक पुरा नहीं कर सकी है। इस वर्ष धान अधिप्राप्ति की समय 31 मार्च तक रखी गई थी। समय सीमा तक ज्यादातर किसानों की धान खरीद नहीं हुई। जिस कारण से क्षेत्र के अधिंकाश किसान अभी तक परेशान हैं। इस मामले को लेकर पैक्स संघ का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि है कि धान अधिप्राप्ति अवधि विस्तार कर 15 मई 2026 तक करने का अपील किया।ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके। मौके पर मो शमसेर अंसारी, कंचन कुमार मेहता, गिरधारी महतो, बिनोद राणा...